निकासी हुई नहीं और शराब की बोतलों से सज गई मानपुर शराब दुकान लाइसेंसी दुकान में आखिर कहां से आई शराब की खेप क्षेत्र में बना चर्चा का विषय

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

उमरिया जिले के मानपुर विधानसभा मुख्यालय स्थित लाइसेंसी शराब दुकान इन दिनों क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है जहां एक ओर देखा जाए तो शासन प्रशासन के गाइडलाइन अनुसार अभी ठेकेदार द्वारा शराब की खरीदी नहीं की गई लेकिन दुकान में देखा जाए तो सस्ती से लेकर एक से बढ़कर एक ब्रांड देखने को मिल रहा है आखिर यह खेप आई तो आई कहां से सूत्रों की माने तो मानपुर शराब दुकान ठेकेदार द्वारा शासन प्रशासन को चुनौती देते हुए आबकारी के संरक्षण में अवैध गतिविधियों को अंजाम देकर रात में चोरी छिपे शराब की तस्करी करा कर अन्यत्र दुकानों से शराब ला कर मानपुर शराब दुकान में खपाया जा रहा है जो मौके पर तरह तरह की बोतलों से सजी दुकान को किसी भी वक्त समय रहते देखा जा सकता है और सुरा प्रेमियों को उनके मन पसंद की ब्रांड को ठेकेदार अपने मनमाने कीमत में बेच कर मोटी कमाई ऐंठ रहा है हालांकि जिले के आबकारी सहित शासन प्रशासन के जिम्मेदारों को सब कुछ मालूम होते हुए भी मामले की जांच पड़ताल न करते हुए ठेकेदार को खुला संरक्षण देना समझ के परे है वहीं क्षेत्र में जन चर्चा यह भी जोर पकड़ा हुआ है ही ठेकेदार द्वारा प्रशासनिक अमले से सांठ गांठ कर क्षेत्र में अवैध गतिविधियों को जम कर अंजाम देने की सुनियोजित योजना बना ली गई है और मनमानी पर उतारू होकर निकाशी आते ही मानपुर मुख्यालय सहित हर क्षेत्र में शराब प्रेमियों को आसानी से उनके मन पसंद ब्रांड उनके ही क्षेत्र में उपलब्ध कराई जाएगी जिन्हें गांव से अब मानपुर सहर शराब खरीदने नहीं आना पड़ेगा ऐसा भी नहीं है कि जिम्मेदारों को शराब दुकान ठेकेदार की गतिविधियों के विषय में जानकारी न हो बल्कि सब कुछ जानते हुए भी खामोश रहना कहीं न कहीं उनके भी मिली भगत का आरोप प्रत्यारोप साबित हो रहा है जिले के तेज तर्राट पुलिस अधीक्षक एवं नवागत जिला दंडाधिकारी से जनापेक्षा है की संबंधित मामले को गंभीरता से लेते हुए मानपुर मुख्यालय की दोनों कंपोजिट शराब दुकान की निष्पक्ष जांच कराई जाए और शराब तस्करी में संलिप्त ठेकेदार के बाहरी अपराधी प्रवत्ति के गुर्गों को ठिकाने लगाते हुए ठेकेदार के प्रति कानूनी शिकंजा कसा जाए ताकि शराब ठेकेदार द्वारा की जा रही खुलेआम मनमानी पर अंकुश लगाया जा सके

इनका कहना है

हमारे द्वारा ठेका चेंज होते ही मानपुर शराब दुकान की जांच कर कार्यालय में प्रतिवेदन सौंप दिया गया था और पूर्व ठेकेदार से जितनी शराब खरीदी गई थी उसका बकायदे लिस्ट भी बना कर दिया गया है अब दुकान में नए ठेकेदार द्वारा कहां से और कितनी शराब लाया गया है यह निरीक्षण के बाद ही बता पाएंगे हम अभी छुट्टी पर हैं और मुख्यालय आते ही दुकान का निरीक्षण करेंगे

दिनकर तिवारी आबकारी निरीक्षक मानपुर उमरिया

Leave a Comment

और पढ़ें