नही थम रहा जगह जगह अवैध शराब के बिकने का सिलसिला

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मानपुर विधानसभा मुख्यालय सहित आसपास के क्षेत्रों में ठेकेदार द्वारा पैकारी के नाम पर जगह जगह खुलेआम तरीके से अवैध शराब बेचवाई जा रही है वंही ग्रामीण क्षेत्रों में पैकारी के नाम पर अवैध शराब बेचने वाले स्थानों में खुलेआम शराब पहुचाने के लिए शराब दुकान के ठेकेदार द्वारा करीब दर्जनो भर अपराधी प्रवत्ति के लोगो को सौंपा गया है जिनके द्वारा शासन प्रशासन को चुनौती देते हुए खुलेआम दिन दहाडे शराब का परिवहन बिना नंबर प्लेट की मोटर साइकिल से किया जाता है क्षेत्रीय ग्रामीण जनो का कहना है ऐसा नही है कि ठेकेदार द्वारा पाले गए अपराधी प्रवत्ति के लोगो के द्वारा दिन दहाड़े खुलेआम शराब ले लाने लेजाने की जानकारी आबकारी सहित स्थानीय प्रशासन को न हो लेकिन ठेकेदार और प्रशासन के बीच पता नही ऐसा क्या संबंध है जिसके कारण क्षेत्र में ठेकेदार का जगह जगह अवैध शराब बिक्री कराने का प्रशासन की तरफ से अवैध शराब बिक्री करने वालो को अभयदान मिला हुआ है आबकारी केवल कच्ची शराब बनाकर पीने वाले गरीबो पर कार्यवाही करती है जिस कारण क्षेत्र में ठेकेदार के द्वारा दर्जन भर गुर्गे किराये से पाले गए अपराधी प्रवत्ति के युवकों द्वारा आतंक मचाये हुए हैं जानकारी के अनुसार ठेकेदार द्वारा पाले गए गुर्गे के द्वारा गांव के भोले भाले आदिवासीयो को प्रताड़ित किया जाता है जानकारी के अनुसार गांव देहात क्षेत्रों में उक्त चार पहिये वाहन में सवार गुर्गे अपने आप को प्रशासन का कर्मचारी बता कर प्रताड़ित करते हैं और ग्रामीण आदिवासियों को अपने स्वयं के उपयोग के लिए कच्ची शराब बनाने से मना करते हैं

साथ ही ग्रामीण का कहना है कि जगह जगह बिक रही अवैध शराब के कारण आयेदिन अपराध बढ़ रहा है

Leave a Comment

और पढ़ें